हिंदी
मुजफ्फरनगर में मंदिर में चोरी की वारदात (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
मुजफ़्फ़रनगर: शहर के हृदय स्थल शिव चौक के पास स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिससे आहत हैं। अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर परिसर में रखी पूजा की थालियों से पैसे चोरी कर लिए।
मुजफ्फरनगर में मंदिर में चोरी की घटना पर बोले श्रद्धालु#Muzaffarnagar #TempleTheft #HanumanTemple #MuzaffarnagarNews pic.twitter.com/QlLr4BNYmr
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 11, 2026
हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने पहले भगवान के सामने हाथ जोड़े, जैसे वह पूजा-अर्चना कर रहा हो और फिर मौका मिलते ही पूजा की थाली में रखे पैसे उठाकर जेब में रख लिए। यही नहीं, उसने केवल एक ही थाली को नहीं बल्कि मंदिर में मौजूद विभिन्न पूजा स्थलों की थालियों को निशाना बनाते हुए कई जगहों से पैसे साफ कर दिए।
चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी बिना किसी डर के बड़े ही इत्मीनान से मंदिर परिसर में घूमता रहा और वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से वहां से निकल गया।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और श्रद्धालुओं में रोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि जब मंदिर जैसे पवित्र स्थल भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जगहों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है।
पुलिस ने बताया कि मंदिर में चोरी की सूचना मिली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 11 April 2026, 8:24 PM IST