हिंदी
मुजफ्फरनगर में आपत्तिजनक पोस्ट पर पुलिस का शिकंजा
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुजम्मिल मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के लद्दावाला का निवासी है।
आरोपी युवक ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को लेकर एक फ़ोटो लगाया था जिसमें एक खाकी हाफ पैंट का झंडा दिखाकर उसके नीचे दंगे मातरम लिखा गया था। इस वीडियो के वायरस होते ही पुलिस भी हरकत में आई और आनन फानन में पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक मुज्जमिल को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है।
बताया जा रहा है कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लद्दावाला निवासी मुजम्मिल नाम के इस आरोपी युवक ने 13 अक्टूबर को इस विवादित फोटो को अपने व्हाट्सएप के स्टेटस पर लगाया था। जिस पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।
मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि थाना सिविल लाइंस पुलिस के संज्ञान में एक घटना सूचना प्राप्त हुई। एक व्यक्ति द्वारा अपने व्हाट्सएप्स स्टेटस पर एक पोस्ट डाला गया। राष्ट्रीय गीत से जुड़े मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
मुजफ्फरनगर कचहरी में पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट! वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शख्स से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 19 October 2026, 5:43 AM IST