हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
New Delhi: भारतीय शेयर बाजार ने पिछले हफ्ते शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 साल से अधिक समय का सबसे मजबूत साप्ताहिक रिटर्न दर्ज किया। उतार-चढ़ाव के बावजूद बाजार करीब 5.56 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। इस तेजी ने निवेशकों के भरोसे को मजबूत किया है और अब सभी की नजर अगले हफ्ते पर टिकी है कि क्या यह रफ्तार जारी रह पाएगी।
अगले हफ्ते ट्रेडिंग के लिहाज से बाजार थोड़ा छोटा रहेगा। 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा। ऐसे में पूरे हफ्ते में सिर्फ 4 दिन ही ट्रेडिंग होगी। इससे बाजार में वॉल्यूम और उतार-चढ़ाव दोनों पर असर देखने को मिल सकता है।
मंगलवार को इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके अलावा करेंसी डेरिवेटिव, NDS-RST और ट्राई पार्टी रेपो सेगमेंट में भी कोई कारोबार नहीं होगा। हालांकि, कमोडिटी डेरिवेटिव और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट सेगमेंट में सुबह का सत्र बंद रहेगा, लेकिन शाम के सत्र में ट्रेडिंग फिर शुरू हो जाएगी।
निवेशकों के लिए खुशखबरी: शेयर बाजार जल्द पकड़ सकता है तेज रफ्तार, रिपोर्ट ने बढ़ाई उम्मीद
2026 में अप्रैल महीने में शेयर बाजार की दो प्रमुख छुट्टियां तय हैं। पहली छुट्टी गुड फ्राइडे (3 अप्रैल) को रही, जबकि दूसरी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के मौके पर होगी। इसके बाद अगली छुट्टी 1 मई को महाराष्ट्र दिवस पर पड़ेगी।
इस साल अब तक कई अहम मौकों पर बाजार बंद रह चुका है, जिनमें गणतंत्र दिवस, होली, राम नवमी, महावीर जयंती और गुड फ्राइडे शामिल हैं। अंबेडकर जयंती के बाद भी 2026 में कई छुट्टियां बाकी हैं, जैसे बकरीद, मुहर्रम, गणेश चतुर्थी, गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली और क्रिसमस।
बीते हफ्ते बाजार की शुरुआत कमजोर रही थी। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और अमेरिका-ईरान के बीच तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई थी। साथ ही विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी जारी थी। लेकिन हफ्ते के बीच में हालात बदले और बाजार में तेजी लौट आई।
Stock Market Today: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव कम होने और सीजफायर की खबरों ने बाजार को सहारा दिया। इसके अलावा तेल की कीमतों में गिरावट और भारतीय रिजर्व बैंक की स्थिर नीति ने भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। इसके चलते फाइनेंशियल, रियल्टी और ऑटो सेक्टर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली।
हफ्ते के अंत तक बाजार ने मजबूत वापसी करते हुए नया आत्मविश्वास दिखाया। निफ्टी 50 ने एक बार फिर 24,000 का स्तर पार कर लिया। हालांकि बीच में मुनाफावसूली भी देखने को मिली, लेकिन बाजार की कुल दिशा सकारात्मक बनी रही।
आने वाले हफ्ते में निवेशकों की नजर वैश्विक संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी निवेशकों के रुख पर रहेगी। छोटा ट्रेडिंग हफ्ता होने के कारण बाजार में हल्की अस्थिरता भी देखने को मिल सकती है।
Location : New Delhi
Published : 12 April 2026, 8:20 AM IST
Topics : finance news Nifty 50 Sensex stock market