Share Market Today: शेयर बाजार की पॉजिटिव शुरुआत, हरे निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी; जानें टॉप गेनर और टॉप लूजर के बारे में
हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में भारतीय शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत हुई। मजबूत ग्लोबल संकेतों और सोमवार की रैली के बाद निवेशकों का रुझान बेहतर हुआ। मुख्य बेंचमार्क इंडेक्स, BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी 50, दोनों ही ट्रेडिंग दिन की शुरुआत में हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे।