हिंदी
शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 225 अंक और निफ्टी 47 अंक फिसला। आईटी शेयरों में दबाव, रुपया भी कमजोर। वैश्विक बाजार और पश्चिम एशिया तनाव का असर, जानिए आगे क्या हो सकता है।
भारतीय शेयर बाजार (Img Source: google)
New Delhi: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। पिछले सत्र में हुई भारी बिकवाली के बाद निवेशकों में सतर्कता बनी हुई है। बीएसई सेंसेक्स 225 अंकों से अधिक गिरकर 82,272.49 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 करीब 47 अंक टूटकर 25,406.55 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। बैंक निफ्टी भी 112 अंक गिरकर लगभग 60,627 के आसपास खुला।
वैश्विक बाजारों से भी सकारात्मक संकेत नहीं मिले। जापान के बाजारों में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक हल्की मजबूती दिखा पाया। अमेरिकी बाजार भी पिछले सत्र में लाल निशान में बंद हुए थे। वॉल स्ट्रीट के तीनों प्रमुख सूचकांकों में कमजोरी का असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दिया।
भू-राजनीतिक हालात ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर 10 से 15 दिन की सख्त समयसीमा दी है। इस बयान के बाद वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ी है और निवेशक जोखिम लेने से बच रहे हैं।
Share Market: शेयर बाजार पर नकारात्मक माहौल भारी, जानें क्यों लुढ़के सेंसेक्स-निफ्टी
निफ्टी 50 में आईटी सेक्टर के शेयरों पर खासा दबाव देखा गया। Infosys, Wipro, Tech Mahindra और HCL Technologies जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि कुछ चुनिंदा शेयरों में खरीदारी भी देखी गई। ONGC, Titan Company, Hindalco Industries और Power Grid Corporation of India में मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स में Bharat Electronics, Larsen & Toubro और NTPC के शेयर बढ़त में रहे।
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी ने हरे निशान पर की शुरुआत, कारोबार में दिखा उतार-चढ़ाव
शेयर बाजार की कमजोरी के साथ-साथ मुद्रा बाजार में भी दबाव दिखा। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 27 पैसे कमजोर होकर 90.94 पर खुला, जो पिछले बंद स्तर 90.67 से नीचे है। मजबूत डॉलर और वैश्विक अनिश्चितता का असर रुपये पर साफ दिखाई दिया।