खबरों की विश्वसनीयता डिजिटल मीडिया का पहला उद्देश्य होना चाहिये: धर्मेंद्र यादव

वरिष्ठ लोकसभा सांसद धर्मेंद्र यादव ने डाइनामाइट न्यूज़ के दिल्ली स्थित मुख्यालय में डिजिटल मीडिया को लेकर अपनी राय रखी और के युवा पत्रकारों से बातचीत की।

Updated : 8 March 2026, 12:07 PM IST
google-preferred

New Delhi:  चार बार के लोकसभा सांसद धर्मेंद्र यादव गुरुवार को डाइनामाइट न्यूज़ के दिल्ली स्थित मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डिजिटल मीडिया की भूमिका पर अपने विचार साझा किए और संस्थान के युवा पत्रकारों से संवाद किया।

डिजिटल मीडिया की विश्वसनीयता जरूरी

आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आज के दौर में डिजिटल मीडिया तेजी से मुख्यधारा और पारंपरिक मीडिया की जगह ले रहा है। ऐसे में डाइनामाइट न्यूज़ जैसे बड़े डिजिटल मीडिया संस्थानों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि गलत खबरें चलाकर कोई संस्थान अपनी किसी खबर को कुछ समय के लिए वायरल तो कर सकता है, लेकिन लंबे समय तक टिक नहीं सकता। इसलिए खबरों की विश्वसनीयता डिजिटल मीडिया का पहला उद्देश्य होना चाहिए।

MP Dharmendra Yadav was welcomed by young journalists

सांसद धर्मेंद्र यादव का युवा पत्रकारों ने किया स्वागत

Dharmendra Yadav: अखिलेश यादव के निर्देश पर खजुराहो पहुंचे धर्मेंद्र यादव, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

युवा पत्रकारों से बातचीत के दौरान धर्मेंद्र यादव ने कहा कि उन्होंने डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश को दिल्ली में पत्रकारिता के दौरान कड़ी मेहनत और संघर्ष करते हुए बहुत करीब से देखा है। आज उनके नेतृत्व में डाइनामाइट न्यूज़ को लगातार आगे बढ़ते देख उन्हें खुशी हो रही है।

Dharmendra Yadav visited Dynamite News' headquarters in Delhi

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश

गलत खबरें संस्थानों को लंबे समय तक टिकने नहीं देतीं: धर्मेंद्र यादव

उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया एक ऐसा मंच बन चुका है, जो तेजी से मुख्यधारा के मीडिया को रिप्लेस कर रहा है और इस पर लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, "मैं समझता हूं कि डिजिटल मीडिया किसी एक-दो लोगों या किसी सरकार के प्रमोशन से नहीं चलता। यह लोगों के अपने प्रयास और मेहनत से आगे बढ़ता है। डिजिटल मीडिया के रूप में आप जितनी अधिक सच्चाई दिखाएंगे, उसे उतना ही अधिक विस्तार और समर्थन मिलेगा।"

सपा सांसद ने आगे कहा कि गलत और बिना मेहनत के तैयार की गई खबरों के सहारे कोई भी मीडिया संस्थान लंबे समय तक टिक नहीं सकता। "हो सकता है कि कोई ब्रेकिंग न्यूज वायरल हो जाए, लेकिन अगर लोगों का भरोसा उठ गया तो वह संस्थान कहीं भी टिक नहीं पाएगा।"

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने नेताजी की परंपरा का दिया हवाला, तीखे प्रहार के साथ कहा- अग्निवीर योजना खत्म करे सरकार

पत्रकारिता में 'सच' सबसे अहम हिस्सा

उन्होंने कहा कि खबरों की भीड़ के बीच अपनी विश्वसनीयता बनाए रखना और जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता करना डाइनामाइट न्यूज़ की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है और उन्हें उम्मीद है कि डाइनामाइट न्यूज़ आगे भी इसी तरह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता रहेगा और जनता के भरोसे पर खरा उतरेगा।

संपादकीय टीम से बातचीत करते सांसद धर्मेंद्र यादव और एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश

संपादकीय टीम से बातचीत करते सांसद धर्मेंद्र यादव और एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश

इससे पहले डाइनामाइट न्यूज़ मुख्यालय पहुंचने पर संस्थान की टीम ने धर्मेंद्र यादव का जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया। डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश ने उनका स्वागत करते हुए कार्यालय आने के लिए आभार व्यक्त किया।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 8 March 2026, 12:07 PM IST

Advertisement
Advertisement