सपना चौधरी पहुंची गाजियाबाद में पेप्सी शर्मा के घर, पत्नी रेनू को गले लगाकर खूब रोईं

गाजियाबाद में मशहूर रागिनी सिंगर पेप्सी शर्मा के निधन के बाद सपना चौधरी उनके घर पहुंचीं। उन्होंने पत्नी रेनू को गले लगाकर सांत्वना दी और खुद भी भावुक हो गईं। सपना ने परिवार से मुलाकात कर पेप्सी शर्मा को श्रद्धांजलि दी।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 12 June 2026, 7:42 AM IST
google-preferred

Ghaziabad Desk: गाजियाबाद के रहने वाले मशहूर रागनी सिंगर पेप्सी शर्मा के निधन के बाद गुरुवार की शाम को मशहूर हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) उनके घर पहुंची। सपना चौधरी ने अपने पुराने साथी पेप्सी शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पेप्सी शर्मा की पत्नी रेनू को सपना चौधरी ने लगाया गले

बताया जा रहा है कि जैसे ही सपना चौधरी की मुलाकात पेप्सी शर्मा की पत्नी रेनू से हुई, माहौल बेहद भावुक हो गया। रेनू उन्हें देखते ही फूट-फूटकर रोने लगी और गले लग गई। सपना ने भी उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उनकी आंखें भी नम हो गई।

ऐसी हकीकत जिसने कोर्ट को भी कर दिया सख्त: सपना चौधरी के केस में बड़ा मोड़, पति पर लगे गंभीर प्रतिबंध! जानिये मामला

परिवार के बीच बैठकर जाना हाल

सपना चौधरी ने परिवार के बीच जमीन पर बैठकर उनका हालचाल लिया। उन्होंने पेप्सी शर्मा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और करीब दो मिनट तक हाथ जोड़कर मौन श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने उनके भाइयों और बीमार मां से मुलाकात कर दुख साझा किया। परिवार के लोगों ने बताया कि सपना ने हर सदस्य को हिम्मत रखने की बात कही और भरोसा दिलाया कि वह इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी हैं।

सपना ने पेप्सी शर्मा के लिए क्या कहा?

सपना चौधरी ने कहा कि यह उनके लिए व्यक्तिगत रूप से भी बेहद दुखद क्षण है। हमने साथ में कई कार्यक्रम किए हैं। वह अपने मजाकिया अंदाज और शानदार प्रस्तुति से लोगों को खूब हंसाते थे। कभी नहीं लगा था कि वह हम लोगों को इतनी जल्दी छोड़कर चले जाएंगे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

मशहूर रागिनी सिंगर पेप्सी उर्फ यशपाल शर्मा का गाजियाबाद में निधन, स्टेज पर सपना चौधरी का जलवा कर देते थे फीका

हार्ट अटैक से हुई थी मौत

आपको बता दें कि 7 जून को पेप्सी शर्मा उर्फ यशपाल शर्मा का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। वह गाजियाबाद के पतला गांव के रहने वाले थे। उनको हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रागिनी गायन की दुनिया का बड़ा नाम माने जाते थे। उनके परिवार में पत्नी रेनू, 10 वर्षीय बेटी और 7 वर्षीय बेटा हैं।

सपना चौधरी के साथ बनाई थी खास पहचान

पेप्सी शर्मा ने अपने करियर में कई लोकप्रिय रागनियां गाई। उन्होंने सपना चौधरी के साथ अनेक रागिनी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। दोनों की जोड़ी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय थी। खासकर उनका नागिन डांस और मंच पर होने वाली मजेदार नोकझोंक लोगों को खूब पसंद आती थी। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया और यूट्यूब पर करोड़ों बार देखे जा चुके हैं।

Location :  Ghaziabad

Published :  12 June 2026, 7:41 AM IST

Related News

Advertisement