रफ्तार बनी मौत का कारण! रायबरेली में दो दर्दनाक हादसे, एक ही दिन में उजड़ गए कई घर

रायबरेली में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मेजरगंज में दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की जान गई, जबकि मधुकरपुर में ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 24 March 2026, 10:56 AM IST
google-preferred

Raebareli: रायबरेली में सोमवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। पहला हादसा भदोखर थाना क्षेत्र के मेजरगंज इलाके में हुआ, जहां तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया।

डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि दो घायलों को अस्पताल में लाया गया था, जो की मृत थे। डॉक्टर के अनुसार, दोनों की एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई। दोनों शवों को मर्चुरी में रखवाया गया है।

परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

घेराबंदी, गोलियां और गिरफ्तारी: बलिया में रात के अंधेरे में हुआ कुछ ऐसा की कांप उठे बदमाश

ट्रक की टक्कर में युवक की मौत

इसके अलावा, शहर में दूसरी दर्दनाक घटना भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसी दिन जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुकरपुर गांव में एक और हादसा सामने आया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक और महिला को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

Gorakhpur News: ट्रेन में गुम हुआ बालक ऐसे हुआ सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे खिले

बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर सवाल

लगातार हो रहे सड़क हादसों ने यातायात सुरक्षा और तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं स्थानीय लोगों में दोनों ही घटनाओं को लेकर आक्रोश फैला हुआ है। लोग घटनाओं के जांच की मांग कर रहे हैं।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 24 March 2026, 10:56 AM IST

Advertisement