Gorakhpur News: ट्रेन में गुम हुआ बालक ऐसे हुआ सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे खिले

थाना सहजनवां पुलिस ने एक 14 वर्षीय गुमशुदा बालक को महज कुछ घंटों में सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी सहायता के बेहतर उपयोग से यह संभव हो सका।

Gorakhpur: थाना सहजनवां पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए 14 वर्षीय गुमशुदा बालक को महज कुछ घंटों में सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी सहायता के बेहतर उपयोग से यह संभव हो सका, जिसकी क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 मार्च 2026 को रात करीब 8:30 बजे एक व्यक्ति ने थाना सहजनवां में सूचना दी कि उसका 14 वर्षीय पुत्र घर से कहीं चला गया है और काफी तलाश के बावजूद वापस नहीं लौटा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खोजबीन शुरू कर दी गई।

गोरखपुर में सनसनी: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी आकाश वर्मा गिरफ्तार, अवैध पिस्टल से की थी फायरिंग

ऐसे हुआ बच्चा बरामद

थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सबसे पहले आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की, ताकि बालक की लोकेशन का पता लगाया जा सके। इसी दौरान एक अहम सुराग मिला जब परिजनों के मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें जानकारी मिली कि गुमशुदा बालक आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहा है।

सूचना मिलते ही सहजनवां पुलिस ने बिना समय गंवाए जीआरपी इटावा से संपर्क स्थापित किया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी साझा की। दोनों इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय के चलते जीआरपी इटावा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त बालक को ट्रेन से सकुशल बरामद कर लिया।

इसके बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए बालक को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों को सौंप दिया गया। बालक के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

गोरखपुर में जानलेवा हमले का पर्दाफाश: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी हिरासत में

कार्रवाई में पुलिस टीम शामिल

इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे, उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अतुल कुमार तथा कांस्टेबल कुलदीप चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सहजनवां पुलिस की सक्रियता और सजगता के कारण ही एक परिवार की बड़ी चिंता दूर हो सकी। यह घटना पुलिस और जीआरपी के बीच बेहतर तालमेल और त्वरित निर्णय क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Location : 
  • गोरखपुर

Published : 
  • 23 March 2026, 11:34 PM IST

Advertisement