गोरखपुर में पुलिस का एक्शन, बाइक चोरी का किया खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

जनपद में चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बांसगांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बांसगांव पुलिस टीम ने बाइक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

Gorakhpur: जनपद में चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बांसगांव पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। थाना बांसगांव पुलिस टीम ने बाइक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरी घटना?

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बांसगांव के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सत्यम यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी रामपुर थाना गगहा तथा अजान अली पुत्र रूआब अली निवासी सलारपुर थाना गगहा के रूप में हुई है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि 21 मार्च 2026 को अज्ञात चोरों द्वारा वादी की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना बांसगांव में मुकदमा संख्या 134/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली गई।

Gurugram Murder: चार महीने पहले हुई थी लव मैरिज… काजल हत्याकांड का खौफनाक खुलासा

मुकदमा थाना गगहा में दर्ज

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी सत्यम यादव का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहले भी वर्ष 2021 में चोरी और माल बरामदगी से संबंधित मुकदमा थाना गगहा में दर्ज हो चुका है। वहीं दूसरे आरोपी अजान अली का नाम भी इसी मामले में सामने आया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर दी है। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

महराजगंज: कोल्हुई में पुलिस की सख्ती, ओवरलोड ट्रक सीज; हाईवे चेकिंग अभियान में इस कार्रवाई से मचा हड़कंप

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक अभिजीत कुमार उपाध्याय, कांस्टेबल मनोज विंद, दीपक यादव और राजरतन की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 23 March 2026, 7:44 PM IST

Advertisement