हिंदी
चार महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली महिला काजल की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी पति अरुण ने कबूल किया कि उसने पत्नी की हत्या सोची-समझी साजिश के तहत की थी।
काजल हत्याकांड का खुलासा
Gurugram: गुरुग्राम में चार महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली महिला काजल की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी पति अरुण ने कबूल किया कि उसने पत्नी की हत्या सोची-समझी साजिश के तहत की थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अरुण और काजल के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। जांच में सामने आया कि आरोपी पति सूखा नशा करने का आदी था। कुछ दिन पहले काजल को उसके पर्स में नशे का पैकेट मिला, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई। गुस्से में काजल ने अरुण को थप्पड़ भी मारे थे, जिससे वह काफी आहत और नाराज हो गया।
इसी घटना के बाद अरुण ने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पुलिस के मुताबिक, उसने पहले से ही हत्या की साजिश रची और मौके की तलाश में था। रिमांड के दौरान पूछताछ में उसने माना कि यह हत्या अचानक नहीं, बल्कि पूरी तैयारी के साथ अंजाम दी गई।
Gurugram Wall Collapse: गुरुग्राम में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से सात मजदूरों की मौत, कई घायल
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। हत्या में इस्तेमाल किए गए तरीकों और घटनास्थल से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि इस साजिश में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों ने चार महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था और शुरुआत में उनका रिश्ता सामान्य लग रहा था। लेकिन धीरे-धीरे घरेलू विवाद बढ़ने लगे, जो अंततः इस खौफनाक वारदात में बदल गए।
गुरुग्राम में 4 बच्चों के साथ हैवानियत, गर्म चम्मचा और पेट्रोल से…पढ़ें उस काली रात का पूरा सच
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया था, जहां पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है।
इस घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और नशे की समस्या को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।