Baghpat News: कोर्ट मैरिज कर लौटे पति-पत्नी, गांव में बुलाई पंचायत; फिर जो हुआ चौंका देगा
बागपत के झूंडपुर गांव में प्रेम विवाह करने के करीब चार महीने बाद युवक अपनी पत्नी के साथ वापस गांव लौटा तो ग्रामीणों ने आपत्ति जताई। बुधवार को पंचायत बुलाई गई, जिसमें दोनों के गांव में रहने को लेकर चर्चा हुई। पंचायत ने दंपती को गांव से बाहर जाने को कहा। इसके बाद युवक अपनी पत्नी के साथ गांव से चला गया। पुलिस का कहना है कि प्रेम विवाह को लेकर कोई विवाद नहीं है और गांव में शांति व्यवस्था सामान्य है।