Gurugram Wall Collapse: गुरुग्राम में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से सात मजदूरों की मौत, कई घायल

बिलासपुर थाना क्षेत्र के सिधरावली में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली-जयपुर हाईवे के किनारे स्थित Signature Global की निर्माणाधीन सोसायटी साइट पर बेसमेंट की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी ढहने से सात श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि चार से पांच अन्य श्रमिक घायल हो गए।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 10 March 2026, 6:35 PM IST
google-preferred

Gurugram: गुरुग्राम जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र के सिधरावली में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली-जयपुर हाईवे के किनारे स्थित Signature Global की निर्माणाधीन सोसायटी साइट पर बेसमेंट की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी ढहने से सात श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि चार से पांच अन्य श्रमिक घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, सोसायटी के पिछले हिस्से में बेसमेंट के लिए गहरी खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा ढह गया और वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अन्य श्रमिकों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। जेसीबी मशीनों और अन्य उपकरणों की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल चार से पांच श्रमिकों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें उपचार के लिए भिवाड़ी के जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों का इलाज जारी है।

प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि सुरक्षा मानकों का पर्याप्त पालन नहीं किया गया था, जिसके कारण खुदाई के दौरान मिट्टी का हिस्सा अचानक ढह गया।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 10 March 2026, 6:35 PM IST

Advertisement
Advertisement