कुछ देर पहले तक खेल रहा था मासूम, फिर अचानक गिरी दीवार… हमीरपुर में दर्दनाक हादसे से मचा कोहराम
हमीरपुर के बिवांर थाना क्षेत्र के खड़ेहीजार गांव में बारिश के बाद दर्दनाक हादसा हो गया। खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे के ऊपर अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में बच्चा और उसके पिता मलबे में दबकर घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता को मामूली चोटें आई हैं।