हिंदी
पुतला छीनने को लेकर पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता (Source: Dynamite News)
Pratapgarh: प्रतापगढ़ शहर के अंबेडकर चौराहे पर बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन करने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की, जिसके बाद मौके पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद बढ़ गया।
पुतला दहन रोकने को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। देखते ही देखते मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। इस दौरान चौराहे पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया।
मामले में कोतवाली पुलिस ने चार सपा नेताओं को नामजद किया है। इनमें राम खिलावन यादव, चंद्रशेखर पाल, जावेद अख्तर और संदीप यादव शामिल हैं। इनके अलावा प्रदर्शन में शामिल करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा के मुताबिक, कानून व्यवस्था प्रभावित करने और पुलिस के काम में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास मौजूद वीडियो फुटेज की जांच कर रही है। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रदर्शन में शामिल अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है।
SIR पर बवाल के बीच CEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ाई गई सुरक्षा, घर से लेकर दफ्तर तक अतिरिक्त फोर्स तैनात
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की नजर उन लोगों पर है, जिनकी पहचान वीडियो फुटेज के जरिए की जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में मुकदमे में आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।
Location : Pratapgarh
Published : 8 October 2026, 12:05 PM IST