हिंदी
लाडी ढोस को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया (Img- Dynamite News)
Chandigarh: पंजाब राज्य से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक को समन सौंपा है। बता दें कि ED का जांच दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में ED ने AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा और उनके पति के बाद अब धर्मकोट से विधायक देविंदरजीत सिंह लाडी ढोस को भी अपने निशाने में ले लिया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तक ED ने इस मामले में 10 से अधिक लोगों को समन दिया है और सभी को अलग-अलग तारीख में पेश होने को कहा है। समन पाने वालों में विधायक के परिजन, कारोबारी और पूर्व सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, लखविंदर सिंह को 23 नवंबर, राकेश अरोड़ा को 25 नवंबर और विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा को 26 नवंबर के लिए समन जारी किया गया है। धर्मकोट के विधायक लाडी ढोस और जसपाल सिंह को 27 नवंबर को पेश होने के लिए कहा गया है।
दिल्ली-NCR में सांसों पर संकट; 249 पहुंचा AQI, पंजाबी बाग-बवाना में सबसे खराब हालात
वहीं, बलजिंदर सिंह को 30 नवंबर की तारीख दी गई है और हरमिंदर सिंह को 2 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, निर्भय सिंह, गुरदीप सिंह और पूर्व तहसीलदार लखविंदर सिंह गिल सहित अन्य लोगों को भी समन जारी किए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा और उनके पति राकेश अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जोनल ऑफिस में पेश होने के लिए कहा गया है। इस महीने की शुरुआत में एजेंसी ने विधायक से जुड़ी जगहों पर तलाशी ली थी। यह जांच कथित प्रॉपर्टी डील, वित्तीय लेन-देन और सरकारी जमीन से जुड़े मामलों के संबंध में है।
विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा (Img- X)
समन पाने वालों में लखविंदर सिंह भी शामिल हैं, जो आशीर्वाद अस्पताल और एक नशा मुक्ति केंद्र से जुड़े हैं। उनसे अस्पताल के प्रबंधन, बिना उचित हिसाब-किताब के कथित तौर पर रखे गए कैश और दवाओं (साइकोट्रोपिक पदार्थों) की खरीद-बिक्री के बारे में पूछताछ की जा रही है।
वहीं विधायक के पति राकेश अरोड़ा से कथित प्रॉपर्टी डील और अस्पताल के वित्तीय मामलों के बारे में पूछताछ की जा सकती है। विधायक अमनदीप कौर की भूमिका की जांच सरकारी, नगर निगम, मार्केट कमेटी और एक चर्च ट्रस्ट की संपत्तियों के कथित अधिग्रहण और हस्तांतरण के संबंध में की जा रही है।
धर्मकोट के विधायक लाडी ढोस को बग्गीपुरा में जमीन से जुड़ी कथित अनियमितताओं और श्मशान घाट के रूप में इस्तेमाल होने वाली जमीन के लिए मुआवजे के वितरण की जांच के सिलसिले में समन भेजा गया है। जसपाल सिंह और बलजिंदर सिंह से कथित 'बेनामी' (किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर रखी गई) संपत्ति के लेन-देन और सरकारी ज़मीन से जुड़े मामलों के बारे में भी पूछताछ की जा सकती है।
Location : Chandigarh
Published : 23 November 2026, 12:31 PM IST