गोरखपुर राष्ट्रीय पोषण माह के तहत गोला ब्लॉक में हुआ भव्य आयोजन, पोषण रैली और मिशन शक्ति जागरूकता ने खींचा ध्यान

विकासखंड गोला के सभागार में सोमवार को आठवां राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पोषण रैली, रंगोली प्रतियोगिता और पौष्टिक रेसिपी प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रमों ने माहौल को खास बना दिया। पढिए पूरी खबर

गोरखपुर: विकासखंड गोला के सभागार में सोमवार को आठवां राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पोषण रैली, रंगोली प्रतियोगिता और पौष्टिक रेसिपी प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रमों ने माहौल को खास बना दिया।

महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण पर विशेष बल

जानकारी के मुताबिक,  कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी गोला दिवाकर सिंह और बाल विकास परियोजना अधिकारी जवाहिर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। दोनों अधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिशन शक्ति के तहत उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। साथ ही महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बड़ी संख्या में भागीदारी

सभा के बाद अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर पोषण रैली और मिशन शक्ति जागरूकता रैली को रवाना किया। यह रैली ब्लॉक मुख्यालय से निकलकर चंद चौराहा तक पहुंची और वापस ब्लॉक प्रांगण में आकर समाप्त हुई। रैली में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। लोगों में पोषण और महिला सुरक्षा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पौष्टिक आहार

कार्यक्रम के दौरान बच्चों और महिलाओं ने मिलकर आकर्षक रंगोली बनाई, वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पौष्टिक आहार पर आधारित रेसिपी प्रस्तुत कर सबका ध्यान खींचा। इन गतिविधियों ने न केवल कार्यक्रम को जीवंत बनाया बल्कि पोषण जागरूकता के संदेश को भी प्रभावी ढंग से पहुंचाया।

गोरखपुर: समस्या होगी तो शासन पहुंचेगा आपके द्वार, सीओ खजनी ने महिलाओं को दिलाया ये विश्वास

इस अवसर पर आईएसबी ओंकार, एडीओ पंचायत संजय कुमार, राजाराम, विवेक कुमार, रमाशंकर तिवारी, नवनीत, धीरेंद्र सिंह, अखिलेश समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में विजय लक्ष्मी राय, सरोज राय, मुन्नी देवी, दुर्गावती देवी, प्रेमशिला, मंजू प्रजापति सहित अनेक महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

पौष्टिक आहार के महत्व और महिला सुरक्षा के प्रति समझ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि कुपोषण को जड़ से मिटाने और समाज के हर वर्ग को स्वस्थ बनाने के लिए इस प्रकार की गतिविधियां बेहद जरूरी हैं। रैली और जनजागरूकता कार्यक्रमों से लोगों में पौष्टिक आहार के महत्व और महिला सुरक्षा के प्रति समझ बढ़ेगी। राष्ट्रीय पोषण माह का यह आयोजन न सिर्फ एक औपचारिकता रहा, बल्कि गांव-गांव तक स्वस्थ समाज और सशक्त महिला का संदेश पहुंचाने का एक सफल प्रयास भी साबित हुआ।

Location :  गोरखपुर

Published :  29 September 2025, 3:07 PM IST

Related News

Advertisement