हिंदी
महाअवतार नरसिम्हा ने रचा इतिहास
Mumbai: होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस की सुपरहिट फिल्म ‘महाअवतार नरसिम्हा’ भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का विषय बन गई है। रिलीज के पहले ही दिन से इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ ने इस दिव्य कहानी को देखने का जोश दिखाया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया।
हालांकि थिएटर में सफलता पाने के बाद, फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी जबरदस्त धमाल मचाया है। नेटफ्लिक्स पर फिल्म ने 24 घंटे से अधिक समय तक लगातार नंबर 1 पर ट्रेंड कर इतिहास रच दिया। यह साफ़ दर्शाता है कि दर्शक न केवल सिनेमाघरों में बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी फिल्म को समान रूप से पसंद कर रहे हैं।
महाअवतार नरसिम्हा की सफलता के साथ, होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस ने आगामी एनिमेटेड फ्रैंचाइज़ी की आधिकारिक लाइनअप भी जारी कर दी है। इस यूनिवर्स में भगवान विष्णु के दस दिव्य अवतारों की गाथा अगले एक दशक में दर्शकों के सामने पेश की जाएगी।
भारतीय एनिमेटेड सिनेमा में रचा मुकाम
Movie: महावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, जाट के रिकॉर्ड को छूने को तैयार
इस फ्रैंचाइज़ी का उद्देश्य भारतीय माइथोलॉजी को नई तकनीक, भव्यता और एंटरटेनिंग फॉर्मेट में दर्शकों के सामने प्रस्तुत करना है।
‘महावतार नरसिम्हा’ का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है, जबकि इसे शिल्पा धवन, कुशल देसाई और चैतन्य देसाई ने क्लीम प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया। फिल्म को 3D में तैयार किया गया है और यह पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज़ हुई।
फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी शानदार विजुअल्स, सांस्कृतिक विविधता, बेहतरीन फिल्म तकनीक और मजबूत कहानी है। यह सभी पहलू मिलकर दर्शकों के लिए एक यादगार सिनेमाई अनुभव तैयार करते हैं।
Movie: महावतार नरसिम्हा बनी इंडिया की सबसे बड़ी एनिमेशन हिट, क्या बनेगी वर्ल्डवाइड ब्लॉकबस्टर?
सिनेमाघरों में रिलीज़ के बाद फिल्म ने दर्शकों का दिल जीतने के साथ-साथ आलोचकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त की। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लगातार नंबर 1 ट्रेंड करना दर्शाता है कि फिल्म की कहानी, एनिमेशन और निर्देशन दर्शकों के लिए कितनी आकर्षक रही।
Location : Mumbai
Published : 20 September 2025, 2:31 PM IST
No related posts found.