हिंदी
लापता लड़की मिली 6 साल बाद,मामले में अब तक 3 लोग जा चुके है जेल,शादी कर बन चुकी है मां
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के असंद्रा कोतवाली क्षेत्र से 2019 में एक नाबालिग लड़की रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। लड़की के पिता ने रामसनेहीघाट के सोहिलपुर गांव के शिवा यादव पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, पुलिस जांच में सोहिलपुर गांव के राम अचल और चेतराम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। कुछ महीनों बाद बाल अपचारी शिवा ने भी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। लेकिन लड़की का कोई पता नहीं चल सका।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर असंद्रा आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर बुधवार को लड़की को बरामद कर लिया गया। जांच में पता चला कि लड़की ने बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला जटियान निवासी कपिल कुमार से शादी कर ली है। उनका डेढ़ साल का बेटा कार्तिक भी है। पुलिस अब बरामद लड़की को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर बयान दर्ज करेगी।
दूसरी खबर
प्राथमिक विद्यालय सतरिख प्रथम में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की हरख ब्लॉक इकाई की बैठक हुई। इस बैठक में संगठन का पुनर्गठन किया गया और महिला मोर्चा का गठन भी किया गया। संगठन के विस्तार में अभिनव दीक्षित, अभिषेक श्रीवास्तव और देवव्रत को उपाध्यक्ष बनाया गया। ऋषभ वर्मा और देवेश पांडेय को संगठन मंत्री तथा गौतम सोनी और रेवती रमन को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया।
महिला मोर्चा में पुनीता वर्मा को अध्यक्ष और सरिता वर्मा को संरक्षक चुना गया। सत्य श्रीवास्तव मंत्री, संगीता बिन्द कोषाध्यक्ष, फराह फातिमा वरिष्ठ उपाध्यक्ष और तृप्ति पटेल उपाध्यक्ष बनीं। नीलम सिंह, ज्योति सिंह, मरिया फातिमा समेत अन्य महिला शिक्षकों को भी विभिन्न पद दिए गए। बैठक की अध्यक्षता सरिता वर्मा ने की। उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा, मंत्री विजेंद्र सिंह और उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप कुमार वर्मा और महामंत्री संतोष कुमार श्रीवास्तव थे। राकेश कुमार, हरकिशन, अरुण कुमार वर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने भी बैठक में सक्रिय भागीदारी की।
Farrukhabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में तंबाकू की गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
आखिर क्यों धक्का मार रही थीं सवारियां रोडवेज बस को? रायबरेली से हैरान करने वाला मामला