सोनभद्र पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जमकर पथराव, वजह जानकर आप भी हो जाएगे हैरान; पढ़ें पूरी खबर

सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 13 December 2025, 9:42 AM IST
google-preferred

Sonbhadra: यूपी के सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र में एक गंभीर घटना घटी। पुलिस टीम पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला हड़वरिया (परसवा) में पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस की बात नहीं मानी और उन पर पथराव कर दिया। इस हमले में हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय भीड़ लगातार बढ़ती गई और पुलिस की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए नोकझोंक शुरू कर दी।

घटना की पूरी जानकारी

हड़वरिया निवासी सुदर्शन राम ने रात करीब 7:53 बजे डायल 112 पर सूचना दी कि उनके बेटे-बहू और बड़े बेटे के बीच लाठी-डंडों व ईंट-पत्थर से मारपीट हो रही है। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव, कांस्टेबल लालमणि कनौजिया और चालक अभिमन्यु मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने सभी पक्षों को शांत रहने और थाने चलकर बयान देने को कहा, लेकिन ग्रामीण वहीं पंचायत करने पर अड़े रहे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल थानाध्यक्ष संजीव सिंह को सूचना दी।

सोनभद्र में डीजल चोरी का बड़ा खुलासा, पकड़ा गया आरोपी; पढ़ें पूरा मामला

अतिरिक्त पुलिस बल की भीड़ पर असर नहीं

थानाध्यक्ष संजीव सिंह ने दो गाड़ियां लेकर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा। इसके बावजूद भीड़ उग्र हो गई और पुलिस टीम पर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस वाहन के शीशे टूट गए। कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई और कुछ को जान बचाकर भागना पड़ा। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरी रात इलाके में पुलिस की तैनाती रही।

कोन थाना क्षेत्र

मुकदमा दर्ज और आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद हेड कांस्टेबल संतोष यादव की तहरीर पर पुलिस ने फुटेज का विश्लेषण कर कुल 11 लोगों को नामजद किया और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपितों पर धारा 147, 332, 353, 504, 506, 186 तथा 7 सीएल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस अधिकारियों का बयान

थानाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि यह सीधी-सीधी कानून व्यवस्था को चुनौती है। किसी भी कीमत पर अपराध बढ़ने नहीं दिया जाएगा। पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ओबरा क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय ने बताया कि 11 दिसंबर को देर रात पिआरबी संख्या 7505 पर पारिवारिक विवाद में मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंची पिआरबी 3095 की भी गाड़ी का शीशा टूट गया और पुलिस कर्मियों के कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।

अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के खिलाफ सोनभद्र में धरना प्रदर्शन, प्रदूषण और दुर्गंध से स्थानीय लोग परेशान

पुलिस निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था

घटना के बाद इलाके में पुलिस का सघन गश्त जारी है। थाने द्वारा मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपितों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की, साथ ही शांति बनाए रखने की अपील की है।

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 13 December 2025, 9:42 AM IST