हापुड़ में अपराधियों के हौसले बुलंद, गश्त कर रहे दो पुलिस वालों पर किया कातिलाना हमला; दोनों की हालत नाजुक
हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में गश्त के दौरान दो पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। घटना में दोनों सिपाही घायल हो गए, जबकि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर अन्य हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।