DM कैंपस में ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की सामने आई हैरान कर देने वाली हरकत, प्रशासनिक अनुशासन पर उठे सवाल

जिले में प्रशासनिक अनुशासन पर सवाल खड़े करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जिलाधिकारी कैंपस के भीतर सरकारी कर्मचारी वर्किंग टाइम के दौरान ताश खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 6 February 2026, 8:33 PM IST
google-preferred

Mainpuri: जिले में प्रशासनिक अनुशासन पर सवाल खड़े करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जिलाधिकारी कैंपस के भीतर सरकारी कर्मचारी वर्किंग टाइम के दौरान ताश खेलते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब पांच दिन पुराना है, जो अब सामने आने के बाद चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में, कार्यालय के सामने और आरओ कोर्ट के पास तख्त पर कई कर्मचारी एकत्र होकर ताश खेलते दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह गतिविधि पूरी तरह से कार्यालय समय के दौरान की बताई जा रही है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कर्मचारी समूह बनाकर ताश खेल रहे हैं, जबकि उस समय आम नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर काटते रहते हैं।

फरेंदा के प्रेमी आदित्य हत्याकांड में नया मोड़, पुलिस ने तीन को उठाया, डॉग स्क्वायड की टिम पहुँची प्रेमिका के घर

वायरल वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। सरकारी कर्मचारियों द्वारा कार्यालय समय में इस तरह का आचरण सरकारी सेवा नियमों और कार्यशैली पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। आमजन का कहना है कि जहां एक ओर अधिकारी कर्मचारियों से समय पर कार्यालय पहुंचने और काम में पारदर्शिता की अपेक्षा करते हैं, वहीं दूसरी ओर इस तरह के दृश्य प्रशासन की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं।

सूत्रों के मुताबिक वीडियो जिलाधिकारी कार्यालय परिसर का ही है, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो में शामिल कर्मचारी किस विभाग से संबंधित हैं। प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।

फरेंदा के प्रेमी आदित्य हत्याकांड में नया मोड़, पुलिस ने तीन को उठाया, डॉग स्क्वायड की टिम पहुँची प्रेमिका के घर

इस पूरे प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोग दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है और यदि तथ्य सही पाए गए तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 6 February 2026, 8:33 PM IST

Advertisement
Advertisement