फरेंदा के प्रेमी आदित्य हत्याकांड में नया मोड़, पुलिस ने तीन को उठाया, डॉग स्क्वायड की टिम पहुँची प्रेमिका के घर

फरेंदा थाना क्षेत्र के वैकुंठपुर गांव में युवक आदित्य चौरसिया की हत्या की जांच में बड़ा मोड़ आया है। डॉग स्क्वायड की टीम घटनास्थल से सुराग लेते हुए उसकी प्रेमिका चांदनी के घर तक पहुंची, जिससे प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका और गहरा गई है।

महराजगंज: फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम वैकुंठपुर निवासी 19 वर्षीय युवक आदित्य चौरसिया की हत्या के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे सनसनीखेज खुलासे सामने आ रहे हैं। ताजा कार्रवाई में पुलिस द्वारा बुलायी गई डॉग स्क्वायड टीम घटनास्थल से सुराग लेते हुए सीधे युवती चांदनी के घर के भीतर तक पहुंच गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने आदित्य का शव बरामद होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड की सहायता ली। टीम ने मृतक के कपड़ों से गंध लेकर कई स्थानों की जांच की और अंततः चांदनी के घर तक पहुंच गई। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इस घटनाक्रम ने हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका को और मजबूत कर दिया है।

Road Accident: देर रात अचानक अफरा-तफरी, खाई में गिरी कार; चेयरमैन प्रतिनिधि सहित कई घायल

स्थानीय लोगों के अनुसार आदित्य और चांदनी के बीच लंबे समय से मोबाइल पर बातचीत होती थी, जिसकी चर्चा गांव में पहले भी रही है। हालांकि दोनों के बीच किसी विवाद की खुली जानकारी सामने नहीं आई थी, लेकिन डॉग स्क्वायड की गतिविधि ने मामले को नया मोड़ दे दिया है।

इधर मृतक के परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और कॉल डिटेल रिकॉर्ड समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है।

OTT वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडित’ विवाद: सपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने दिया बड़ा बयान, राजनीति में मची हलचल

फिलहाल सवाल यही है कि क्या आदित्य की हत्या प्रेम संबंधों का दर्दनाक अंजाम है या इसके पीछे कोई और बड़ी साजिश छिपी हुई है—जिससे पर्दा उठना अभी बाकी है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 6 February 2026, 2:24 PM IST

Advertisement
Advertisement