UP Crime: देवरिया में पुलिस-तस्कर आमने-सामने, फायरिंग के बाद 3 अभियुक्त दबोचे गए

जनपद में पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। भाटपार रानी और बनकटा थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 6 February 2026, 3:03 PM IST
google-preferred

Deoria: जनपद में पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। भाटपार रानी और बनकटा थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन से चार गौवंशीय पशु भी बरामद किए हैं।

मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी

पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर बनकटा–अमेठिया मार्ग पर ऐंठी के पास घेराबंदी की गई। कुछ ही देर बाद एक संदिग्ध पिकअप वाहन आता दिखाई दिया, जिसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में चार गौवंशीय पशु पाए गए, जिन्हें अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। मौके से दो शातिर पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मैनपुरी: घर में घुसकर मारपीट, फिर रास्ते में किया जानलेवा वार

भागने की कोशिश में तस्कर ने की फायरिंग

कार्रवाई के दौरान एक अन्य अभियुक्त मौके से भागने लगा। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने पुलिस टीम पर देशी तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

तमंचा, कारतूस और वाहन बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। वहीं तस्करी में इस्तेमाल पिकअप वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बरामद किए गए गौवंशीय पशुओं को सुरक्षित संरक्षण में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

विधिक कार्रवाई में जुटी पुलिस

सीओ भाटपार रानी अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह के अन्य सदस्य कौन-कौन हैं और तस्करी का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है।

मैनपुरी: घर में घुसकर मारपीट, फिर रास्ते में किया जानलेवा वार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में पशु तस्करी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

 

 

Location : 
  • Deoria

Published : 
  • 6 February 2026, 3:03 PM IST

Advertisement
Advertisement