Mainpuri Crime: दहेज की लालच में उजड़ गया एक और घर, मांग पूरी न होने पर किया ये हाल…

मैनपुरी में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता हेमलता ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि दहेज न मिलने पर उसके साथ जानलेवा मारपीट की गई और अब पति दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 6 February 2026, 3:30 PM IST
google-preferred

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में एक बार फिर दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई है। पीड़िता हेमलता पत्नी नागेंद्र यादव ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका विवाह 18 अप्रैल 2018 को सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार नागेंद्र यादव पुत्र सुभाष चंद्र यादव निवासी गल्ला मंडी के सामने किशनी रोड करहल, थाना करहल, जिला मैनपुरी के साथ हुआ था।

विवाह के दौरान पीड़िता के माता-पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार करीब 20 लाख रुपये खर्च कर दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल पहुंचते ही पति, सास संतोषी देवी, ससुर सुभाष चंद्र यादव और अन्य परिजनों ने दहेज कम होने का ताना देना शुरू कर दिया और दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे।

UP Crime: देवरिया में पुलिस-तस्कर आमने-सामने, फायरिंग के बाद 3 अभियुक्त दबोचे गए

मारपीट और गला दबाने का आरोप

पीड़िता के अनुसार अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उसने बताया कि 16 जून 2025 को जब वह रसोई में खाना बना रही थी, तभी ससुराल पक्ष के सभी लोग एकजुट होकर उस पर टूट पड़े। आरोप है कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और इस दौरान ससुर ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद उसकी जान बच सकी। घटना के बाद से पीड़िता मानसिक रूप से भी बेहद आहत है।

दूसरी शादी की तैयारी का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना वाले दिन ही पति नागेंद्र यादव ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और उसका सारा सामान अपने पास रख लिया। वर्तमान में वह मायके में रहने को मजबूर है। पीड़िता का कहना है कि हाल ही में उसे जानकारी मिली है कि उसका पति दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है, जिससे उसकी स्थिति और भी दयनीय हो गई है।

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर ससुराल पक्ष के सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके और भविष्य में किसी अनहोनी से बचा जा सके।

फतेहपुर में प्रेम का खौफनाक अंत: महबूबा ने किया इतना परेशान, छोड़नी पड़ी दुनिया; मौत से पहले वीडियो में बयां किया दर्द

इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद आरोपों की सत्यता के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं और सामाजिक संगठनों ने भी ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

 

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 6 February 2026, 3:30 PM IST

Advertisement
Advertisement