Gorakhpur News: विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला दहेज उत्पीड़न, मारपीट-तोड़फोड़ का केस दर्ज
गीडा थाना क्षे त्र में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने समाज और कानून-व्यवस्था दोनों को झकझोर कर रख दिया है। भपसा निवासी शिव कुमारी यादव पुत्री जीतन यादव ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ना, मारपीट, धमकी और तोड़फोड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।