हिंदी
गोरखपुर में 22 साल की युवती लापता (IMG: Dynamite News)
Gorakhpur: गोरखपुर के गोला कस्बे में एक 22 वर्षीय युवती के लापता होने के बाद मामला गरमा गया है। आरोप है कि एक युवक शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बेटी की तलाश में जब उसकी मां अपने बेटे के साथ आरोपी युवक के घर पहुंची और इस बात का उलाहना दिया तो वहां विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि युवक के परिवार के लोगों ने लाठी-डंडे लेकर मां और उसके बेटे को दौड़ा लिया और जान से मारने की धमकी भी दी।
मामला गोला कस्बे के वार्ड नंबर 18 का है। यहां रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी के पीछे गौशाला मोहल्ले का रहने वाला एक युवक काफी समय से पड़ा हुआ था। महिला का आरोप है कि युवक लगातार उसकी बेटी पर शादी करने का दबाव बना रहा था। बेटी के अचानक लापता होने से परिवार के लोग परेशान हो गए। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।
गोरखपुर में हॉकी-डंडे से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, काफी समय से चल रहा था फरार
महिला का कहना है कि काफी खोजबीन करने के बाद उसे जानकारी हुई कि उसकी बेटी को गौशाला मोहल्ले का रहने वाला युवक अपने साथ ले गया है। इसके बाद वह अपने बेटे को लेकर युवक के घर पहुंची। महिला का मकसद युवक और उसके परिवार से बेटी के बारे में जानकारी लेना और पूरे मामले पर जवाब मांगना था।
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि युवक के परिवार के लोगों ने उसे और उसके बेटे को जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे लेकर दौड़ा लिया। इस दौरान दोनों को धमकियां भी दी गईं। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मां-बेटे घबरा गए और किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
Gorakhpur Chhath Puja: गोरखपुर में छठ पूजा पर घाटों से लेकर चौराहों तक अलर्ट, बढ़ाया गया सुरक्षा कवच
घटना के बाद युवती की मां गोला थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की लिखित तहरीर दी। शिकायत में युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और विरोध करने पर परिवार के लोगों को धमकाने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 131, 351(3), 352 और 87 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
Location : Gorakhpur
Published : 15 November 2026, 1:36 PM IST