Maharajganj: प्रेम प्रसंग में युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

महराजगंज के बागापार क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने समझाकर युवक को नीचे उतारा।

Maharajganj: जनपद के बागापार क्षेत्र अंतर्गत कटरा खास में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और जान देने की कोशिश करने लगा। युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, कटरा खास के शाहिदपुर टोला निवासी इरशाद अंसारी पुत्र सिराजुद्दीन शाम करीब 6 बजे अचानक एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को ऊंचाई पर देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग युवक को नीचे उतरने के लिए आवाज लगाते रहे, लेकिन वह काफी देर तक टावर पर ही बैठा रहा।

महराजगंज: 8.5 लाख ठग सेना के जवान को जान से मारने की धमकी

सूचना मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिस युवक को सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रही।

महराजगंज: स्टेडियम में खामियां मिलने पर भड़के डीएम, जिम्मेदारों को दी चेतावनी

युवक की मां ने बताया कि उनका बेटा एक लड़की से बातचीत करता था और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की का मायका उनके ही पटीदार परिवार में है और वह अक्सर उनके यहां आती-जाती रहती थी। परिजनों का कहना है कि किसी बात को लेकर युवक मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

घटना के बाद युवक के परिजन उसे लेकर थाना कोतवाली महराजगंज पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Location :  Maharajganj

Published :  16 April 2026, 10:24 AM IST

Advertisement