Parliament Special Session: सपा ने लोकसभा में पेश तीन विधेयकों का क्यों किया विरोध, जानिये क्या बोले अखिलेश यादव?

संसद के विशेष सत्र के पहले दिन सरकार ने लोकसभा में तीन विधेयकों को पेश किया। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा में पेश तीनों विधेयकों का विरोध किया। जानिये सपा के विरोध की क्या है वजह

Updated : 16 April 2026, 12:09 PM IST
google-preferred

New Delhi: सरकार द्वारा तीन दिन के लिये संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। इस सत्र के पहले दिन गुरूवार को सरकार ने लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सद में महिला आरक्षण, परिसीमन बिल समेत तीन विधेयकों को पेश किया। इन विधेयकों पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी ने लोकसभा में पेश तीनों विधेयकों का विरोध किया। सपा के अलावा कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने भी इन विधेयकों को लेकर सरकार को घेरा और विरोध में कई सवाल खड़े किये।

लोकसभा में सपा प्रमुख का सीधा सवाल

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार से लोकसभा में सीधा सवाल किया क्या देश की मुस्लिम महिलाएं आधी आबादी में शामिल नहीं? उन्होंने कहा कि सरकार संविधान को तोड़ने-मरोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सभी के हितों को सुरक्षित करने की मांग उठाई।

अखिलेश यादव ने कहा कि जनगणना के साथ ही सरकार देश में जातिगत जमगणना कराये, ताकि सभी पिछड़ी जातियों का हक भी सुरक्षित हो सके।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाए कि सरकार जनगणना नहीं कराना चाहती है। वहीं, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव की मांग थी कि OBC यानी अन्य पिछड़ा वर्ग और मुसलमान महिलाओं को भी आरक्षण में शामिल किया जाना चाहिए।

परिसीमन को जनगणना से अलग करना गलत- सांसद धर्मेद्र यादव

लोकसभा में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने लोकसभा में पेश किये गये सभी तीन बिलों पर विरोध किया। आजमगढ़ से सांसद धर्मेद्र यादव ने कहा कि कि परिसीमन को जनगणना से अलग करना गलत है। उन्होंने कहा कि महिला बिल के नाम पर सरकार द्वारा लोगों का छला जा रहा है। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादियों से बड़ा महिलाओं का हितेषी कोई और नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार गलत तरीके से बिल लाने की कोशिश कर रही है। इसलिये सपा तीनों बिलों का विरोध करती है।

सत्र की शुरूआत से पहले सपा सांसद डिंपल यादव ने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महिला आरक्षण बिल इसलिये नहीं है कि उसे भाजपा द्वारा लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आरक्षण इसलिये मिल रहा है, क्योंकि हमारे संविधान में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने आरक्षण का प्रावधान किया है, इसलिये महिला आरक्षण बिल लाया जा रहा है। इस विधेयक को लेकर उन्होंने सरकार को घेरा और पूछा कि 2023 में महिला आरक्षण बिल लाया गया था, सरकार ने तब इसे क्यों नहीं लागू किया?

Location :  New Delhi

Published :  16 April 2026, 12:09 PM IST

Advertisement