अली अब्बास की फिल्म में नजर आएंगे ‘सैय्यारा’ चार्म अहान पांडे, इस दमदार अभिनेता की भी होगी एंट्री

अहान पांडे की नई फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। फिल्म में एक बड़े स्टार की एंट्री हुई है, जो कहानी में नया मोड़ ला सकता है। क्या यह किरदार ही फिल्म की असली जान बनेगा?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 15 April 2026, 3:14 PM IST
google-preferred

Mumbai: अभिनेता अहान पांडे अपनी अगली फिल्म को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब उनकी आने वाली फिल्म से जुड़ा एक ऐसा अपडेट सामने आया है जिसने फैंस की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है। खबर है कि इस फिल्म में दमदार अभिनेता जिमी शेरगिल की एंट्री हो गई है और माना जा रहा है कि उनका किरदार फिल्म में बड़ा ट्विस्ट लाने वाला है।

अली अब्बास जफर के साथ नई शुरुआत

इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं अली अब्बास जफर, जो पहले ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। ऐसे में इस प्रोजेक्ट को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ था। अब जब कास्ट में नए नाम जुड़ रहे हैं, तो फिल्म को लेकर उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।

अहान पांडे के लिए यह फिल्म बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि इसमें वह अपने पहले वाले ‘लवर बॉय’ इमेज से बिल्कुल अलग नजर आने वाले हैं।

‘दम मारो दम’ से ‘इन आंखों की मस्ती’ तक: आशा भोसले के 10 अमर गाने

जिमी शेरगिल की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिमी शेरगिल इस फिल्म में एक अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं। हालांकि उनके किरदार को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन चर्चा है कि वह फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

अगर ऐसा होता है, तो यह लंबे समय बाद होगा जब जिमी शेरगिल किसी बड़े प्रोजेक्ट में निगेटिव रोल में दिखाई देंगे। खास बात यह भी है कि वह लगभग दो दशकों बाद यशराज फिल्म्स के साथ काम कर रहे हैं, जहां उन्होंने पहले ‘मोहब्बतें’ में काम किया था।

गैंगस्टर अवतार में दिखेंगे अहान पांडे

इस फिल्म में अहान पांडे एक गैंगस्टर की भूमिका निभाने जा रहे हैं। उनके किरदार में एक नया और खतरनाक अंदाज देखने को मिलेगा। सूत्रों की मानें तो फिल्म में वह हथियारों के साथ जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे।

सुरों की मलिका, लेकिन जिंदगी में दर्द ही दर्द… आशा भोसले की अनसुनी कहानी

यह रोल उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है, क्योंकि यह उनके पिछले रोमांटिक इमेज से बिल्कुल अलग है। फिल्म को एक ‘हाई-एनर्जी एक्शन-रोमांस’ बताया जा रहा है, जिसमें प्यार और हिंसा का अनोखा मेल देखने को मिलेगा।

इंटरनेशनल लोकेशन पर भी होगा काम

फिल्म की शूटिंग 3 अप्रैल से मुंबई में शुरू हो चुकी है और पूरे महीने यहां काम चलने की उम्मीद है। इसके बाद टीम लंदन के लिए रवाना होगी, जहां फिल्म के कुछ अहम सीन शूट किए जाएंगे। निर्माताओं की कोशिश है कि जुलाई तक फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली जाए, ताकि पोस्ट-प्रोडक्शन का काम समय पर शुरू हो सके।

कब रिलीज होगी फिल्म?

अगर सब कुछ प्लान के अनुसार चलता है, तो यह फिल्म 2027 की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। हालांकि, अभी तक रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Location :  Mumbai

Published :  15 April 2026, 3:14 PM IST

Advertisement