‘दम मारो दम’ से ‘इन आंखों की मस्ती’ तक: आशा भोसले के 10 अमर गाने
भारतीय संगीत जगत की दिग्गज आवाज आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन उनके गाए गाने हमेशा जिंदा रहेंगे। ‘इन आंखों की मस्ती’ से लेकर ‘दम मारो दम’ तक, उनके गाने आज भी हर पीढ़ी की प्लेलिस्ट में शामिल हैं। आइए जानते हैं उनके टॉप 10 आइकॉनिक गानों के बारे में।
‘इन आंखों की मस्ती’- अदाओं और आवाज का जादू फिल्म उमराव जान का गाना ‘इन आंखों की मस्ती’ आज भी क्लासिक माना जाता है। इस गाने में रेखा पर फिल्माए गए एक्सप्रेशन और आशा भोसले की आवाज ने इसे अमर बना दिया।
2 / 8
‘पिया तू अब तो आजा’- बोल्ड और एनर्जेटिक अंदाज फिल्म कारवां का यह गाना आज भी पार्टी प्लेलिस्ट का हिस्सा है। ‘पिया तू अब तो आजा’ में आशा जी की आवाज का अलग ही अंदाज सुनने को मिलता है।
3 / 8
‘ओ मेरे सोना रे’- रोमांस का सदाबहार रंग फिल्म तीसरी मंजिल का यह गाना मोहम्मद रफ़ी और आशा भोसले की जुगलबंदी का बेहतरीन उदाहरण है।
4 / 8
‘कह दूं तुम्हें’- दिल को छू लेने वाला गीत फिल्म दीवार का यह गाना किशोर कुमार और आशा भोसले की आवाज में आज भी बेहद पसंद किया जाता है।
5 / 8
‘दम मारो दम’- बगावती दौर का एंथम फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा का यह गाना जीनत अमान पर फिल्माया गया था और उस दौर में यह यूथ का एंथम बन गया था।
6 / 8
‘ढल गया दिन हो गई शाम’- सादगी और सुकून फिल्म हमजोली का यह गाना मोहम्मद रफ़ी और आशा भोसले की मधुर आवाज का शानदार उदाहरण है।
7 / 8
‘सजना है मुझे’- हर दौर का फेवरेट फिल्म सौदागर का यह गाना आज भी शादियों और फंक्शनों में खूब बजता है।
8 / 8
‘मुझे नौलखा मंगा दे रे’- मस्ती और ठुमकों का तड़का फिल्म शराबी का यह गाना अपनी अलग ही पहचान रखता है और आज भी उतना ही पॉपुलर है।