Jharkhand Politics: चक्रधरपुर पहुंचते ही बाबूलाल मरांडी ने इन मुद्दों पर सरकार को घेरा

झारखंड की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। तीन दिवसीय दौरे पर पश्चिमी सिंहभूम पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चक्रधरपुर से ही कानून-व्यवस्था, विकास और खनिज संपदा वाले क्षेत्रों की स्थिति को लेकर सरकार को घेरा है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 13 July 2026, 11:22 PM IST
google-preferred

Pashchimi Singhbhum: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पश्चिमी सिंहभूम जिले के तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को चक्रधरपुर पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं, पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, जिला मंत्री रानी बंदिया, वरिष्ठ भाजपा नेता मालती गिलुवा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चक्रधरपुर पहुंचने के बाद बाबूलाल मरांडी ने वीर अर्जुन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे सारंडा सहित पश्चिमी सिंहभूम के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर खनिज संपदा वाले इलाके के लोगों की समस्याओं और विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे।

जिले के तीन दिवसीय दौरे पर बाबूलाल मरांडी

राज्य की कानून-व्यवस्था चौपट

बाबूलाल मरांडी ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। उन्होंने जमशेदपुर की हालिया घटना का उल्लेख करते हुए राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया।

वोटर लिस्ट से नहीं छूटेगा कोई भी नाम: देवघर प्रशासन की बड़ी मुहिम, जानिए आपके घर कब आ रहे हैं BLO?

ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं हुआ विकास

उन्होंने जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड के उपयोग पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि पिछले दस वर्षों में पश्चिमी सिंहभूम जिले को लगभग 3,700 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि हर वर्ष 300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिलने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है।

Weather News: बिहार-झारखंड समेत 15 राज्यों में येलो अलर्ट, जानिए दिल्ली से यूपी तक अगले 6 दिनों के मौसम का हाल

जनता की समस्याओं को मंच पर उठाएंगें

मरांडी ने कहा कि अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान वे लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और संबंधित मुद्दों को उचित मंच पर उठाएंगे।

Location :  chaibasa

Published :  13 July 2026, 11:19 PM IST

Advertisement