Chaibasa News: शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उरांव समाज संघ की पहल, टैलेंट हंट परीक्षा आयोजित
आदिवासी उरांव समाज संघ ने चाईबासा के पुलहातु मध्य विद्यालय में ‘टैलेंट हंट’ परीक्षा आयोजित की, जिसमें 153 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसका उद्देश्य बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। संघ 28 जून को रक्तदान शिविर और 30 जून को अपने 79वें स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित करेगा।