झारखंड में साढ़े पांच करोड़ रुपये से अधिक कीमत की 37 क्विंटल से ज्यादा अफीम जब्त की गई

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में पुलिस ने 5.58 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 37.23 क्विंटल अफीम जब्त की है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 22 May 2024, 11:48 AM IST
google-preferred

झारखंड: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में पुलिस ने 5.58 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 37.23 क्विंटल अफीम जब्त की है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर से चाईबासा की ओर अफीम से भरा एक ट्रक जाने की गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस अधिकारी (सदर) राहुल देव बड़ाईक के नेतृत्व में एक पुलिस छापेमारी दल का गठन किया। इस दल को वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

Published : 
  • 22 May 2024, 11:48 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement