वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा कि तुरंत हरकत में आई गोरखपुर पुलिस

गोरखपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हुई मारपीट की घटना ने पुलिस को तत्काल एक्शन लेने पर मजबूर कर दिया। वीडियो सामने आते ही कैंट थाना पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

Gorakhpur: सोशल मीडिया पर वायरल हुए मारपीट के वीडियो के मामले में गोरखपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। कैंट थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 10 जुलाई की है। पीड़िता अपने एक मित्र के साथ भोजन कर लौट रही थी। जैसे ही उनकी कार रिंग रोड पर पहुंची, रास्ते में वाहन चलाने को लेकर कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। विपक्षी युवकों ने पीड़िता के साथ मौजूद युवक की पिटाई कर दी, गाली-गलौज की, कार का शीशा तोड़ दिया और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। घटना का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर कैंट थाने में मुकदमा संख्या 360/2026 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2), 115(2), 352 और 324(4) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कैंट के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पुलिस हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपी

हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान अभिषेक मध्देशिया पुत्र शंकर मध्देशिया निवासी बंदी ढ़ाला, थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज तथा कुन्दन मध्देशिया पुत्र स्वर्गीय रामप्यारे मध्देशिया निवासी बजही, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

रात में गायब होते थे ई-रिक्शा, अब खुला चोरी का राज… गोरखपुर पुलिस ने ऐसे आरोपी को दबोचा

मामले में पुलिस का बयान

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गोरखपुर में आखिर ऐसा क्या हुआ कि मामूली दुर्घटना बनी बड़ी वारदात

पुलिस की कार्रवाई

गोरखपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने, मारपीट करने और सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ऐसी घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  14 July 2026, 2:27 AM IST

Advertisement