Supreme Court: राम मंदिर चढ़ावा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और यूपी सरकार समेत ट्रस्ट को भेजा नोटिस

अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और संबंधित ट्रस्ट से जवाब मांगा है। इस मामले की जांच और अगली सुनवाई को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 13 July 2026, 3:12 PM IST
google-preferred

Ayodhya: यूपी के अयोध्या में स्थित राम मंदिर में हुआ चंदा चोरी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है, जहां कोर्ट ने मामले से जुड़ी जनहित याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट ने केंद्र सरकार, यूपी सरकार और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी कर कार्यवाही के दस्तावेज और स्टेटस रिपोर्ट की मांग गई है। इस मामले की सुनवाई अगले सोमवार को होगी।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में दायर इन जनहित याचिकाओं में मुख्य रूप से दो बड़ी मांगें शामिल हैं, जिसमें पहली मांग ये है कि घटना से जुड़े तमाम सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखा जाए। जबकि, दूसरी मांग ये है कि इस पूरे चंदा चोरी मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए।

कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

गौरतलब है कि यूपी सरकार ने इस मामले की जांच के लिए पूर्व में ही एक SIT का गठन किया है। मुख्य न्यायाधीश ने इसे लेकर कहा, चूंकि SIT का गठन हो चुका है और जांच जारी है, इस कारण राज्य सरकार अब तक की जांच पर स्टेटस रिपोर्ट पेश करे। सीजेआई ने ये भी कहा कि इस स्टेटस रिपोर्ट में SIT के गठन और उसमें शामिल सदस्यों की भी पूरी जानकारी देनी होगी।

ये भी पढ़ें- Ayodhya: राम मंदिर में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! अब CEO संभालेगा पूरी व्यवस्था, लेकिन ट्रस्ट के अधीन करेगा काम

वहीं दूसरी तरफ, कोर्ट में हुई इस सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को जारी हुए नोटिस जारी का विरोध किया। जिसपर, सुप्रीम कोर्ट ने उनकी आपत्ति को किनारे करते हुए ट्रस्ट को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा।

ये भी पढ़ें- Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा मोड़! SIT की रिपोर्ट में पूर्व ट्रस्टी पर उठे सवाल, क्या अब दर्ज होगी FIR?

सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट ने कहा, सरकार की तरफ से जांच की ये रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश होगी। इस दौरान, याचिकाकर्ताओं ने अदालत से इस स्टेटस रिपोर्ट की एक कॉपी उन्हें भी सौंपने की मांग की है। सॉलिसिटर जनरल ने इस मांग का विरोध किया।

Location :  New Delhi

Published :  13 July 2026, 3:12 PM IST

Related News

Advertisement