हिंदी
कोल्हुई में दर्दनाक हादसा (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Maharajganj: कोल्हुई कस्बे में सोमवार की शाम को टहलने निकले 55 वर्षीय ओरी यादव की अमृत सरोवर में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, वहीं कस्बे के लोग भी स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोल्हुई स्थित अमृत सरोवर के चारों ओर सड़क बनी हुई है, जहां प्रतिदिन सुबह और शाम बड़ी संख्या में लोग सैर और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं। सोमवार शाम भी ओरी यादव इसी सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह सरोवर में जा गिरे। गहरे पानी में चले जाने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
परिजनों में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
ओरी यादव की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, रोजाना सैर के लिए आने वाले लोगों में भी इस हादसे के बाद चिंता का माहौल है।
Location : Maharajganj
Published : 14 July 2026, 12:47 AM IST