सुल्तानपुर में अमृत सरोवरों का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे डीएम इन्द्रजीत सिंह, दिए ये सख्त निर्देश
सुलतानपुर के जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने लम्भुआ क्षेत्र के अमृत सरोवरों और तालाबों का निरीक्षण कर उनकी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जल संरक्षण, साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और रखरखाव में सुधार के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों से कहा कि अमृत सरोवरों को जनसुविधा और पर्यावरण संरक्षण का बेहतर केंद्र बनाया जाए।