हिंदी
सब-इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या (Img: Pinterest)
New Delhi: पूर्वी दिल्ली के मधु विहार पुलिस स्टेशन के अंदर सोमवार को एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सब-इंस्पेक्टर की पहचान सोमेश मीणा के रूप में हुई है। सोमेश मीणा 2019 बैच के दिल्ली पुलिस के अधिकारी थे।
ये भी पढ़ें - Crime in Delhi: पूर्वी दिल्ली में एमटीएनएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी की उसके घर में चाकू घोंपकर हत्या
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक वारदात सोमवार दोपहर करीब 12:15 बजे की है। सब-इंस्पेक्टर सोमेश मीणा मधु विहार थाने के अंदर ही मौजूद थे, तभी उन्होंने अचानक अपनी सर्विस गन निकाली और खुद पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक सोमेश मीणा की मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारी, क्राइम टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम तुरंत मधु विहार थाने पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें - UP Crime: पत्नी नहीं मिली तो जीजा ने साली के साथ… ससुराल में की ऐसी हरकत कि मच गया हड़कंप
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोमेश मीणा ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है और उनके सहकर्मियों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
Location : New Delhi
Published : 13 July 2026, 6:58 PM IST