अस्पताल में इलाज के बदले मिली मौत, सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था की खुली पोल

बलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में सोमवार देर शाम प्रसूता की मौत के बाद भारी हंगामा खड़ा हो गया। आक्रोशित परिजनों ने एएनएम पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 14 July 2026, 2:13 AM IST
google-preferred

Ballia: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पर सोमवार की देर शाम मृतका प्रसूता के परिजनों ने एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते बैरिया सीओ व बैरिया थानाध्यक्ष दलबल के साथ अस्पताल पर पहुंच गए और मृतका के पति द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन प्रसूता के शव को करीब रात 9:30 बजे लेकर घर चले गए जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार हल्दी थाना के रामगढ़ तेलिया टोल निवासी सर्वजीत यादव की 26 वर्षीय पत्नी काजल देवी के प्रसव पीड़ा होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में सोमवार की सुबह करीब 9:00 बजे भर्ती कराया गया। जिसकी दोपहर करीब 12 बजे डिलीवरी हुई। जिसमें लड़का पैदा हुआ।

Ballia News: वफादार ही निकले चोर! बलिया में दुकान मालिक की पीठ में छुरा घोंपकर 2 कारीगर पहुंचे जेल 

जिला अस्पताल जाते वक्त तोड़ा दम

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 1:45 बजे प्रसूता का रक्त स्राव ज्यादा होने लगा। हालत नाजुक देख एएनएम ने प्रसूता को रेफर कर दिया। जिसकी जिला अस्पताल जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। जिनके शव को परिजन लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पर पहुंचे और एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।

बलिया में कामजी गोंड की मौत पर बवाल, आखिर थाने में क्या हुआ था? हाईवे पर लगा जाम

बच्चा पूरी तरह सुरक्षित

बताया जा रहा है कि बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। पुलिस ने मृतका के पति को समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए।

Location :  Ballia

Published :  14 July 2026, 1:26 AM IST

Advertisement