कानपुर में सड़क किनारे मिला सिर कटा शव, वीभत्स हत्या की आशंका, मौके पर पहुंची पुलिस

कानपुर के मकनपुर मार्ग पर मंगलवार को सड़क किनारे सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 22 September 2026, 7:03 PM IST
google-preferred

Kanpur: बिल्हौर थाना क्षेत्र के मकनपुर मार्ग पर मंगलवार को सड़क किनारे सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई जिसकी सूचना पुलिस को दी। युवक के धड़ से सिर गायब था आशंका हत्या की जताई जा रही है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें:  राजभर का दिमाग खिसक गया है, उन्हें अच्छे डॉक्टर की जरूरत: देवरिया में शिवपाल यादव के इस तीखे तीर से गरमाई यूपी की सियासत

क्या है मामला?

बिल्हौर के मकनपुर मार्ग स्थित गुरधरा गांव के पास सुबह सड़क किनारे एक शख्स का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। मार्ग से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब उस शख्स पर पड़ी तो हैरत में पड़ गए। लहूलुहान शव सिर धड़ से अलग था, उसकी साइकिल भी पड़ी थी। आशंका जताई जा रही है कि सड़क पर ही कुछ हुआ है जिसके बाद हत्यारों ने बेरहमी से हत्या कर सिर कहीं और फेंक दिया। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर फॉरेंसिक समेत पुलिस बल पहुंचा और आसपास सड़क किनारे जंगल पर भी छानबीन की जहां एक पानी भरे गड्ढे में उस शख्स का कटा सिर बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें:  यूपी के 200 मदरसों में मनमानी पर चला डंडा, आदेश के बाद भी बायोमीट्रिक हाजिरी न लगाने पर नोटिस जारी

साइकिल के पास ही पड़ा था शव

बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान देवहा गांव निवासी राजू पटवा के रूप में हुई है। बताया जा रहा राजू जो बिल्हौर में पत्नी मधु और तीन बेटियां शुभी, अंशी, और नैंसी के साथ रहते थे, उनकी कॉस्मेटिक की शॉप है आज सुबह वह घर से दुकान के लिए निकले थे, मकनपुर रोड के पास उनका सिर कटा शव बरामद हुआ पास में ही साइकिल भी पड़ी थी। उधर परिजनों को सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। 

ये भी पढ़ें: आखिर कौन सी अनकही खामोशियां ले गई इकलौते बेटे की जान? कानपुर की इस दिल दहला देने वाली घटना का हर कोई हैरान

जांच में जुटी पुलिस

डीसीपी पश्चिम कासिम आबिदी ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है, मौके पर फॉरेंसिक व पुलिस बल पहुंचकर जानकारी जुटाई है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, आसपास क्षेत्र में छानबीन कराई जा रही है। परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है, जांच जारी है।

Location :  kanpur

Published :  22 September 2026, 7:02 PM IST

Related News

Advertisement