बेटों-बहुओं की प्रताड़ना से टूटीं बुजुर्ग महिलाएं, कहीं घर से निकाला तो कहीं पीटकर दी जान से मारने की धमकी
कानपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाले दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं, जहां बुजुर्ग महिलाओं ने अपने ही बेटे और बहू पर मारपीट, प्रताड़ना और घर से निकालने के आरोप लगाए हैं। कल्याणपुर और कोहना थाना क्षेत्र में हुई इन घटनाओं के बाद पीड़ित महिलाओं ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।