हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Img- Pinterest)
Ludhiana: पंजाब के लुधियाना जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कारोबारी ने त्योहार की खुशियों के बीच अपने घर में मातम फैला दिया।
बता दें कि शहर के साउथ बाईपास पर आज दोपहर होजरी कारोबारी ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते आत्महत्या कर ली। कारोबारी ने खुद पर गोली चला दी, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत इलाके में पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कारोबारी ने कनपटी पर गोली चलाई है, जिसके निशान पुलिस को मिले हैं। इस आधार पर पुलिस इस हादसे को आत्महत्या का नाम दे रही है और अब इसी एंगल से आगे की जांच पड़ताल कर रही है।
पंजाब में इंसाफ रैली : राहुल गांधी ने किसको घेरा! बोले- पांच मिनट में बता दूंगा कौन सच बोल रहा है
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा आज यानी शुक्रवार दोपहर ईस्टवुड के पास वेस्टर्न लिविंग के नजदीक हुई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जैसे ही पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई, वह भारी बल के साथ घटनास्थल पहुंची गई। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि यह मामला आत्महत्या जैसा लग रहा है, क्योंकि कारोबारी को गोली कनपटी में लगी है।
घटना के तुरंत बाद घायल व्यवसायी को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इन बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस उन परिस्थितियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिनकी वजह से यह कदम उठाया गया। मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों, परिवार के सदस्यों और व्यावसायिक सहयोगियों से पूछताछ कर रही है। एक फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं, और मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।
Location : Ludhiana
Published : 6 November 2026, 5:38 PM IST