हिंदी
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-गूगल)
Hamirpur: हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंगरेप का खुलासा हो गया। मामले में पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा अभी फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना 11 अप्रैल की शाम सुमेरपुर थाना क्षेत्र में हुई। 12 वर्षीय पीड़िता घर से राशन लेने के लिए दुकान पर गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिवार ने जब उसकी तलाश शुरू की तो अगले दिन 12 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे वह बदहवास हालत में घर पहुंची। पीड़िता के पिता का कहना है कि घटना से पहले वह सामान्य रूप से घर से निकली थी, लेकिन रास्ते में उसका संपर्क चचेरे भाई फिरोज और उसके दोस्त अरविंद से हुआ। आरोप है कि दोनों उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए।
परिजनों के अनुसार, बाद में पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार ने 15 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी अरविंद की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।
हमीरपुर का लाल जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद; नम आंखों के बीच पैतृक गांव पहुंचा पार्थिव शरीर
घटना के बाद से इलाके में गुस्सा और आक्रोश का माहौल है। लोग इस तरह की घटनाओं पर सख्त कानून व्यवस्था और तेज कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
Location : Hamirpur
Published : 17 April 2026, 12:46 PM IST