हिंदी
चालक गिरफ्तार
Gorakhpur: गोरखपुर जिले के सहजनवा क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े सरिया चोरी कांड का पर्दाफाश करते हुए आरोपी डीसीएम चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 12.50 टन चोरी का सरिया भी बरामद किया है, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक 6 अप्रैल को गीडा स्थित गैलेंट इस्पात फैक्ट्री से एक डीसीएम वाहन में 12.50 टन सरिया लोड किया गया था। यह माल लखीमपुर खीरी के ढकरवा स्थित सूरज ट्रेडिंग कंपनी के लिए भेजा गया था। सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन वाहन अपने गंतव्य तक कभी पहुंचा ही नहीं।
100 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ी युवती… “शादी कराओ वरना कूद जाऊंगी” गोरखपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा!
गुरुवार को सहजनवा थाना प्रभारी महेश कुमार चौबे अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। टीम में उपनिरीक्षक सुरेश यादव, कांस्टेबल पारस यादव और रुद्र सिंह भी शामिल थे। इसी दौरान गीडा सेक्टर-26 क्षेत्र में पुलिस को एक संदिग्ध डीसीएम वाहन दिखाई दिया, जिस पर सरिया लदा हुआ था। पुलिस ने वाहन को रोककर चालक से कागजात मांगे, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और बार-बार हिचकिचाने लगा। शक बढ़ने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो चालक ने स्वीकार कर लिया कि वाहन पर लदा सरिया चोरी का है।
Gorakpur: ईंट खरीदने के बहाने ड्राइवर को ठगा और ले उड़े ट्राली, जानें गोरखपुर पुलिस ने कैसे दबोचा
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। शुरुआती पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिसके आधार पर पुलिस अब इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
Location : Gorakhpur
Published : 17 April 2026, 12:24 PM IST
Topics : crime news DCM driver Gorakhpur Steel Theft UP Police