गोरखपुर में सरिया चोरी का बड़ा खुलासा! 12.50 टन माल के साथ चालक गिरफ्तार
गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र में पुलिस ने सरिया चोरी के बड़े मामले का खुलासा करते हुए डीसीएम चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 12.50 टन चोरी का सरिया बरामद हुआ है। गीडा स्थित फैक्ट्री से लोड माल बीच रास्ते गायब कर दिया गया था। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।