हिंदी
कन्नौज: जनपद के पाल चौराहे पर डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कन्नौज के पैरामेडिकल कॉलेज जाते समय युवक हादसे का शिकार हो गया।
डाइनामाइक न्यूज संवाददाता के अनुसार उन्नाव जनपद के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के जालेपुर गांव निवासी अखिलेश यादव (25) सोमवार को कन्नौज स्थित पैरामेडिकल कॉलेज जा रहा था।
जैसे ही वह पाल चौराहे पर पहुंचा तभी डीसीएम की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी
Published : 24 June 2024, 6:50 PM IST
Topics : Biker DCM driver kannauj negligence उत्तर प्रदेश कन्नौज डीसीएम चालक तेज रफ्तार बाइक सवार मौत