हिंदी
मुजफ्फरनगर की टायर फैक्ट्री में धधकी आग(Source: Dynamite News)
Muzaffarnagar: जनपद के थाना सिखेड़ा क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक टायर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और आसपास की फैक्ट्रियां सुरक्षित बच गईं।
जानकारी के अनुसार, जानसठ रोड स्थित गुलशन इंडस्ट्री के पीछे विनायक फैक्ट्री में यह हादसा हुआ। इस फैक्ट्री में पुराने टायरों को गलाकर तेल निकालने का काम किया जाता है। बताया जा रहा है कि शाम करीब 7:00 बजे फैक्ट्री के तेल सेपरेटर के पास अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
Muzaffarnagar: पुलिस चौकी के सामने महिलाओं का ‘महायुद्ध’, बीच सड़क खिंचे बाल, वीडियो वायरल
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर रवाना हुईं। फैक्ट्री में तेल और टायर होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन फायर फाइटर्स ने सूझबूझ का परिचय देते हुए घेराबंदी की और आग को आगे बढ़ने से रोक दिया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी मजदूर घायल नहीं हुआ और समय रहते सभी सुरक्षित बाहर निकल आए।
घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और फिलहाल कूलिंग का काम जारी है। एसडीएम सदर भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे।
US का बड़ा फैसला: रूस-ईरान तेल पर छूट खत्म, भारत पर क्या होगा असर?
सीओ नई मंडी, राजू कुमार साव का बयान:
"विनायक फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझा दिया है। किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के सटीक कारणों की गहनता से जांच की जा रही है और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी।"
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि फैक्ट्री में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 17 April 2026, 2:39 AM IST
Topics : Breaking News fire Muzaffarnagar UP Police uttar pradesh