हिंदी
पुलिस और बिजली विभाग को दी गई सूचना (Img: DN)
Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के डेरापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कपासी खुर्द गांव में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे एक बड़ा हादसा हो गया। गांव के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट (एचटी) विद्युत लाइन अचानक टूटकर जमीन पर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से पांच। मवेशियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय आसपास मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह खुद को बचाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विद्युत करंट की चपेट में आने से मवेशियों की मौत
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और बिजली विभाग को दी। हादसे में कपासी खुर्द निवासी महावीर सिंह के तीन मवेशी, शिवनाथ सिंह का एक मवेशी और राजेश कुमार सिंह के एक मवेशी की जान चली गई व दूसरा मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया है। मवेशियों की अचानक हुई मौत से पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
Kanpur Dehat News: झींझक रेलवे स्टेशन की समस्याओं पर सभासदों ने उठाई आवाज, डीआरएम को सौंपा ज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही बिजली विभाग को भी अवगत कराया गया, जिसके बाद विद्युत आपूर्ति को बंद कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जर्जर तारों की समय रहते मरम्मत नहीं की जाती, जिससे इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।
डेरापुर कोतवाली के इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी उपजिलाधिकारी शिखा संखवार को दे दी गई है। साथ ही पशु चिकित्सक को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा सके। प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ग्रामीणों ने मृत मवेशियों के लिए मुआवजे की मांग की है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने की अपील की है।
Location : Kanpur Dehat
Published : 17 April 2026, 11:21 AM IST
Topics : crime news Kanpur Dehat News UP News