Aligarh: हिंदू बनकर गाजियाबाद की महिला से दोस्ती, फिर होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म

अलीगढ़ में पहचान छिपाकर गाजियाबाद की एक महिला को प्रेमजाल में फंसाने और होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी आदिल ने हिंदू बनकर महिला को शादी का झांसा दिया और अलीगढ़ लाकर उसे प्रताड़ित किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और होटल संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 17 April 2026, 4:44 AM IST
google-preferred

Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर गाजियाबाद की एक महिला को प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के एक होटल में महिला को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

पहचान छिपाकर फंसाया, शादी का झांसा देकर लाया अलीगढ़

35 वर्षीय पीड़िता, जिसके पति की एक साल पहले मृत्यु हो चुकी है, ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात गाजियाबाद में अलीगढ़ निवासी आदिल से हुई थी। आदिल वहां काम के सिलसिले में आता-जाता था। आरोप है कि आदिल ने खुद को हिंदू बताकर महिला से दोस्ती की और जीवन भर साथ निभाने व शादी करने का झांसा दिया। करीब 15 दिन पहले वह महिला और उसके डेढ़ साल के मासूम बेटे को अलीगढ़ ले आया और गांधीपार्क क्षेत्र के बोनेर स्थित एक होटल में ठहराया।

होटल में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

महिला का आरोप है कि होटल में रुकने के दौरान आरोपी ने अपना असली धर्म उजागर होने के बाद उसे बंधक बना लिया और जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी संगीन आरोप लगाया है कि होटल संचालक ने भी उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, आरोपी आदिल ने महिला का मंगलसूत्र और करीब 3 लाख रुपये भी हड़प लिए।

Muzaffarnagar: शॉर्ट सर्किट या लापरवाही? मुजफ्फरनगर की टायर फैक्ट्री में धधकी आग, मजदूरों ने ऐसे बचाई जान

बीच सड़क पर पिटाई देख राहगीरों ने बचाया

बुधवार को होटल के अंदर विवाद के दौरान महिला किसी तरह बाहर निकल आई, लेकिन आरोपी आदिल ने उसे बीच सड़क पर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। महिला की चीख-पुकार और सरेराह पिटाई देख राहगीर इकट्ठा हो गए। लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की कार्रवाई और होटल पर शिकंजा

सूचना मिलते ही एसपी सिटी आदित्य बंसल और सीओ द्वितीय धनंजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी आदिल को हिरासत में ले लिया है और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Muzaffarnagar: पुलिस चौकी के सामने महिलाओं का ‘महायुद्ध’, बीच सड़क खिंचे बाल, वीडियो वायरल

एसपी सिटी आदित्य बंसल का बयान:

"होटल में एक महिला के साथ मारपीट की सूचना मिली थी। महिला अचेत अवस्था में मिली है और उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। हम होटल के दस्तावेजों और नियमों की भी जांच कर रहे हैं; यदि कोई अनियमितता पाई गई, तो होटल के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मेयर शकुंतला भारती सहित कई अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है। पूर्व मेयर ने कहा कि आरोपी ने न केवल महिला को प्रताड़ित किया, बल्कि उसके मासूम बच्चे के साथ भी क्रूरता की है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Location :  Aligarh

Published :  17 April 2026, 4:43 AM IST

Related News

Advertisement